{"_id":"631282e1ffaa5447602328b5","slug":"amit-shah-to-chair-southern-zonal-council-meet-in-kerala-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज
Sat, 03 Sep 2022 03:55 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Sep 2022 03:55 AM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिषदों और इसकी स्थायी समितियों की बैठकों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें नदी जल बंटवारे, तटीय सुरक्षा, संपर्क और साझा हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
दक्षिण क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सदस्य राज्यों व केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिषदों और इसकी स्थायी समितियों की बैठकों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन