फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah to attends CISF Raising Day parade,BRS put poster of 'washing powder Nirma' and targeted BJP

Amit Shah in Hyderabad: 'वॉशिंग पाउडर निरमा' का पोस्टर लगाकर हैदराबाद में अमित शाह का क्यों हुआ स्वागत? समझें

Sun, 12 Mar 2023 08:54 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 12 Mar 2023 08:54 AM IST
सार

शाह के हैदराबाद पहुंचने पर जगह-जगह 'वॉशिंग पाउडर निरमा' का पोस्टर लगाकर बीआरएस नेताओं ने निशाना साधा है। निरमा के इस पोस्टर में भाजपा के उन आठ नेताओं की तस्वीर लगाई गई है, जो कभी दूसरे दलों में हुआ करते थे।

विज्ञापन
Amit Shah to attends CISF Raising Day parade,BRS put poster of 'washing powder Nirma' and targeted BJP
पहली फोटो में अमित शाह सीआईएसएफ की परेड में सलामी ले रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो हैदराबाद में लगाए गए व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने हकीमपेट में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 54वें स्थापना दिवस परेड में शिरकत की। इस बीच, हैदराबाद में जगह-जगह 'वॉशिंग पाउडर निरमा' का पोस्टर लगाकर बीआरएस नेताओं ने भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधा है। इस पोस्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


निरमा के इस पोस्टर में भाजपा के उन आठ नेताओं की तस्वीर लगाई गई है, जो कभी दूसरे दलों में हुआ करते थे। इसके नीचे वेलकम टू अमित शाह यानी अमित शाह का स्वागत है भी लिखा हुआ है। तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस के नेताओं का कहना है कि विपक्ष में रहते हुए जिन लोगों पर भाजपा आरोप लगाती थी, वो जैसे ही उनकी पार्टी में शामिल होते हैं साफ-सुथरे और बेदाग हो जाते हैं। भाजपा विपक्ष के नेताओं को ईडी, सीबीआई व अन्य एजेंसियों के जरिए डराने का काम करती है। बता दें कि बीआरएस विधायक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी हुईं हैं। के. कविता ने शनिवार को ही जांच एजेंसी ने लंबी पूछताछ की। 
विज्ञापन


 

Amit Shah to attends CISF Raising Day parade,BRS put poster of 'washing powder Nirma' and targeted BJP
CISF की परेड में शामिल हुए अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह
ये पहली बार है कि सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह दिल्ली-एनसीआर के बाहर हो रहा है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सरकार की सिफारिश के बाद समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं के साथ चर्चा भी की
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पहुंचने के बाद अमित शाह ने पार्टी के नेताओं के साथ राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में सीआईएसएफ स्थापना दिवस परेड से इतर शाह पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक कर सकते हैं। सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद शाह करीब 11.30 बजे केरल के लिए रवाना होंगे, जहां वह त्रिशूर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed