फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah target opposition india in gujarat congress upa leaders 12 lakh crore corruption accused

Amit Shah: शाह बोले- देश के लिए जीने से हमें कोई नहीं रोक सकता; विपक्ष को बताया 'पुरानी बोतल में पुरानी शराब'

Sun, 13 Aug 2023 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 13 Aug 2023 03:41 PM IST
सार

गृहमंत्री ने कहा कि यूपीए और कांग्रेस ऐसे नेताओं का समूह है, जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अब उन्होंने अपना नाम बदल लिया है लेकिन आप उसे यूपीए कह सकते हैं...इन्हें वोट कौन देगा, जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल हैं?

विज्ञापन
amit shah target opposition india in gujarat congress upa leaders 12 lakh crore corruption accused
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि 'विपक्ष ऐसा है जैसे पुरानी बोतल में पुरानी शराब। गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस के शासन में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर आ गई है।' 

विज्ञापन


12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी
बता दें कि अमित शाह रविवार को एनएसजी के क्षेत्रीय केंद्र का शिलान्यास करने गुजरात के गांधीनगर के मानसा पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि यूपीए और कांग्रेस ऐसे नेताओं का समूह है, जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अब उन्होंने अपना नाम बदल लिया है लेकिन आप उसे यूपीए कह सकते हैं...इन्हें वोट कौन देगा, जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल हैं?
विज्ञापन


'हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता'
अमित शाह ने कहा कि 'आपने सुना होगा कि नई बोतल में पुरानी शराब लेकिन यहां बोतल भी पुरानी है और शराब भी पुरानी है। इनके बहकावे में मत आना। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। शाह ने कहा कि कई लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और वह देश के लिए बलिदान हुए। हमें देश के लिए बलिदान देने की जरूरत नहीं है लेकिन कोई भी हमें देश के लिए जीने से नहीं रोक सकता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सिखाएं देशभक्ति
शाह ने कहा कि 'हम लोग प्रण लें कि कम से कम पांच बच्चों को देशभक्ति की भावना से पालेंगे, जो अपना जीवन देश के लिए समर्पित करें, और इसकी शुरुआत अपने घर से करें। बच्चों को अपनी भाषा, साहित्य, संस्कृति, गांव, राज्य और देश के लिए जीना सीखाएं। शाह ने कहा कि वह किसी भाषा के खिलाफ नहीं है लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम गुजराती भाषा को जिंदा रखें। अमित शाह ने कहा कि भारत ने हजारों सालों तक दुनिया को राह दिखाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ऐसा भारत बनाएं जो अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अंतरिक्ष, सुरक्षा सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर हो।' 

कुसुम्बा अन्न क्षेत्र' रसोई में दोपहर का भोजन किया
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने परिवार के साथ गुजरात में अपने पैतृक गांव मनासा में अपनी मां की याद में चल रही 'कुसुम्बा अन्न क्षेत्र' रसोई में दोपहर का भोजन किया। यह रसोई रोजाना जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराती है। इसके बाद अमित शाह गांधीनगर में भारतीय शिक्षक शिक्षा संस्थान (IITE) के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed