{"_id":"5acbbcc34f1c1b5e6b8b4a1e","slug":"amit-shah-talked-to-yogi-adityanath-on-phone-over-unnao-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":" उन्नाव की घटना पर अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर की बात, मांगा पूरा ब्योरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उन्नाव की घटना पर अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर की बात, मांगा पूरा ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर उन्नाव के सामूहिक बलात्कार और पीड़िता के पिता की मौत मामले का ब्योरा मांगा। साथ ही उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व दो अप्रैल के भारत बंद के बाद दलितों के उत्पीड़न पर पार्टी के ही चार सांसदों के मोर्चा खोलने से पहले ही चिंतित है। मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में इसी मुद्दे और कानून व्यवस्था पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
उन्नाव मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को लखनऊ जा रहे शाह कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सीएम योगी के साथ गहन मंथन करेंगे। कई सांसदों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मनमानी करते हैं, मगर इसकी शिकायत का सीएम योगी कोई संज्ञान नहीं लेते। एक दलित सांसद ने सीएम योगी पर डांट कर भगाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय नेतृत्व के चिंता जताने के बाद ही योगी सरकार हरकत में आई। राज्य सरकार ने संबंधित थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के 4 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने आरोपी विधायक को भी तलब किया है।