फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah statement over four years of modi government

चार साल में परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का हुआ अंत- शाह

Sat, 26 May 2018 07:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Amit shah statement over four years of modi government

नरेंद्र मोदी सरकार ने चार साल में परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति खत्म कर परफार्मेंस की नीति को मजबूत किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का खुल कर बखान किया। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने पीएम को देश के मजबूत नेतृत्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी केसाथ चट्टान की तरह खड़ी है। इस मौके पर शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झूठ को सार्वजनिक तौर पर जोर जोर से बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
शाह ने कहा कि भाजपा को विश्वास है कि जनता 2019 में उन्हें एक बार फिर सेवा का मौका देगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मूल्यों को हमेशा ताख पर रखा। अब लोगों को बता रहा है कि देश में दहशत का माहौल है। शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों में सबसे उपर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किया गया सर्जिकल स्ट्राईक और काले धन पर एसआईटी के गठन को रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काले धन का अंत 2014 के चुनाव का मुख्य नारा था। उसे इस सरकार ने बखूबी पूरा किया है। शाह ने कहा कि यह सरकार गरीबों और गांव के उत्थान पर काम कर रही है। शाह ने कहा कि यह अच्छे काम का ही नतीजा है कि आज 20 राज्यों में एनडीए की सरकार है और वह देश के 65 फीसदी जनता की सेवा कर रही है। 


उपलब्धियों की गिनती में शाह ने कहा कि आज देश के हरेक गांव में बिजली पहुंच गई है। सरकार 2022 तक हर व्यक्ति को घर देने की दिशा में काम कर रही है। उन गरीबों के घर में सिलेडर पहुंचा है जो कभी इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे। प्रधानमंत्री के कहने पर डेढ़ करोड़ लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed