{"_id":"5b1d1a3c4f1c1bf36e8b7303","slug":"amit-shah-slams-rahul-gandhi-during-road-show-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह ने राहुल से पूछा, 55 साल के शासन के बाद भी क्यों नहीं दिखता विकास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह ने राहुल से पूछा, 55 साल के शासन के बाद भी क्यों नहीं दिखता विकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर कस्बे में रविवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासन में खराब व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।
विज्ञापन
विभिन्न लोक मंडलियों ने अपने पारंपरिक अंदाज में शाह का स्वागत किया। शाह का यह रोड शो ‘विकास यात्रा’ का हिस्सा है। यह ‘विकास यात्रा’ इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह निकालेंगे। 55 सालों के शासन में कांग्रेस की खराब व्यवस्था पर शाह ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘राहुल बाबा, आप हमारे चार सालों के काम की जानकारी क्यों मांग रहे हैं? हमें आपको कोई जानकारी देने की जरूरत नहीं है। जब हम लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे तो उन्हें हर मिनट और हर पैसे की जानकारी देंगे। रमन सिंह सरकार छत्तीसगढ़ में फिर वापस आएगी और भाजपा 90 में से 65 सीटें जीतेगी।’
विज्ञापन