फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah should disclose what is wrong with Kerala CM Vijayan

Amit Saha: केरल के सीएम ने गृह मंत्री पर किया हमला, बोले- क्या गलत है?

Mon, 13 Feb 2023 07:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 07:23 AM IST
सार

इसके जवाब में केरल के मुख्यमंत्री ने रविवार को कोट्टायम में माकपा के कार्यक्रम में कहा, भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को नियमित रूप से निशाना बनाया जाता है जबकि वामशासित केरल में वे शांतिपूर्वक जीवन जी रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah should disclose what is wrong with Kerala CM Vijayan
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और कहा कि उन्हें विस्तार से बताना चाहिए कि केरल में वह किस तरह का खतरा देख रहे हैं। शाह ने शनिवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के अपने दौरे केरल में एनआईए की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ उठाए गए कदमों का संदर्भ दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि बगल में केरल की हालत देखते हुए कर्नाटक के लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए।
विज्ञापन


इसके जवाब में केरल के मुख्यमंत्री ने रविवार को कोट्टायम में माकपा के कार्यक्रम में कहा, भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को नियमित रूप से निशाना बनाया जाता है जबकि वामशासित केरल में वे शांतिपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा, केरल की स्थिति सबको पता है। अमित शाह को स्पष्ट बताना चाहिए कि यहां क्या गलत है। कर्नाटक में अल्पसंख्यकों को व्यापक हमले का सामना करना पड़ रहा है जबकि केरल में वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, 'केरल एकमात्र राज्य है जहां संघ परिवार का दुष्प्रचार काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed