फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Sets The BJP A New Target for 2019

मोदी को लड्डू खिला शाह ने ऐसे शुरू की 2019 की तैयारी

Fri, 17 Mar 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 17 Mar 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Sets The BJP A New Target for 2019
मोदी और अमित शाह (फाइल) - फोटो : ndtv
जीत का स्वाद मीठा होता है और बीजेपी इसे और चखना चाहती है। पार्टी की साप्ताहित बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के तिरपुति मंदिर में चढ़ा हुआ लड्डू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सूचित किया कि बीजेपी का अगला टार्गेट 2019 लोकसभा चुनाव है और इसके लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


बताते चलें कि भीम राव अंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती है। इसके लिए बीजेपी एक हफ्ते का पूरा प्रोग्राम तैयार कर रही है। इसकी शुरुआत छह अप्रैल को बीजेपी के स्थापना दिवस से होगी। इस दौरान बीजेपी देश के हर पंचायत और वार्ड में कार्यक्रम करेगी, जिससे वह दलित समुदाय में पैठ बनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नेताओं से कहा है कि वह इस सप्ताह में 'भीम' ऐप को भी बूस्ट करें। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को धन्यवाद दिया और बीजेपी कार्यकर्तायों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को यूपी-उत्तराखंड में जीत के लिए बधाई दी गई। पार्टी का मानना है कि यह जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से मिली है। इसके साथ ही लोगों ने नोटबंदी पर भी अपने समर्थन की मुहर लगा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed