फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Says kuldip nayar firm stand against emergency can not be forgotten

शाह बोले- नैयर के दृढ़ रुख को भुलाया नहीं जा सकता, पत्रकारिता जगत के लिए भारी क्षति

Thu, 23 Aug 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Says kuldip nayar firm stand against emergency can not be forgotten
kuldip nayar - फोटो : अमर उजाला

दिग्गज पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर दुख जताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि आपातकाल के खिलाफ उनके दृढ़ रवैये को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शाह ने कहा कि उनका निधन भारतीय पत्रकारिता के लिए क्षति है। जानेमाने पत्रकार और लेखक नैयर को प्रेस की आजादी और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन


नैयर का कल आधी रात के बाद यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। शाह ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य कुलदीप नैयर जी का निधन हो गया, मेरी संवेदनाएं। कुछ महीने पहले मैंने उनसे मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


वह ऊर्जा और हास्य से भरपूर थे। आपातकाल के खिलाफ उनके दृढ़ रुख को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका गुजर जाना भारत के पत्रकारिता जगत के लिए क्षति है। पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत शाह ने नौ जून को नैयर से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed