{"_id":"5fe906029bc93972cd161ede","slug":"amit-shah-says-in-manipur-that-other-militant-organizations-will-also-leave-the-violence-and-join-the-mainstream","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी उग्रवादी संगठन हथियार डाल चुके, बचे हुए भी मुख्यधारा में आएंगे: अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी उग्रवादी संगठन हथियार डाल चुके, बचे हुए भी मुख्यधारा में आएंगे: अमित शाह
Mon, 28 Dec 2020 03:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इंफाल
एजेंसी, इंफाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Dec 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर में कहा, इस क्षेत्र में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ है। पूर्वोत्तर अलगाववाद और हिंसा के लिए जाना जाता था. लेकिन पिछले छह साल में सभी उग्रवादी संगठन एक के बाद एक हथियार डाल चुके हैं। हिंसा में कमी आई है।
विज्ञापन
मुझे उम्मीद है कि बाकी के संगठन भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होंगे। घुसपैठ और बंद बीते दिनों की बात हो चुके हैं।
मणिपुर में आईआईटी और मेडिकल कॉलेज की नींव रखने के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के लोगों के बिना कहे इनर परमिट दिया है। जनता के दिल की बात समझने में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं है। पहले यहां बाढ़ आती थी, अब विकास हो रहा है। उग्रवादी संगठन विकास की धारा से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि पहले लोगों को रोजीरोटी की दिक्कत होती थी। बंद हुआ करते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। घरों में गैस नहीं होती थी। बच्चों के लिए रोटी नहीं थी। छह साल पहले पूर्वोत्तर को इंसर्जेंसी हॉटबेड के रूप में माना जाता था, अब यह विकास का एक हॉटबेड बन गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजना और दूरदृष्टि का परिणाम है।
विज्ञापन
शाह ने कहा, 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों हाथ मजबूत होने चाहिए और पूर्वोत्तर दूसरा हाथ है। उन्होंने कहा, पहले मणिपुर की कानून-व्यवस्था की चर्चा होती थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद मणिपुर विकास के रास्ते पर चल पडा है। हमने आपसे कहा था कि एक बार हमें पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सेवा अवसर देकर देखिए। आपके विश्वास पर हम खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि पिछले तीन साल में हमने मणिपुर का चेहरा बदल दिया है। इससे पहले शाह शनिवार को असम के गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने रविवार सुबह गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। मां की पूजा-अर्चना के बाद वे मणिपुर रवाना हुए। शाह के पूर्वोत्तर दौरे का रविवार को दूसरा दिन है।
मोदी के दिल में है पूर्वोत्तर
शाह ने कहा, समूचा पूर्वोत्तर मोदी के दिल में बसता है। वह 40 से ज्यादा बार मणिपुर आ चुके हैं। उन्होंने राज्य को सिंचाई योजना दी। हम राज्य को अस्पताल और मेडिकल कॉलेज देंगे। यहां के बच्चे डॉक्टर बनेंगे। हमारी सरकार पूर्वी भारत के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी संगठन ने देश के गृहमंत्री के दौरे पर किसी तरह के बायकॉट या प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया। भाजपा सरकार से लगभग 30 लाख की आबादी वाला हमारा राज्य काफी खुश है। भारत सरकार का राज्य को इनर लाइन प्रोजेक्ट देने का फैसला मणिपुर के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके साथ ही 2022 चुनाव में भाजपा का भी विस्तार होगा।