फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says Congress party is trying to win election on bogus voter and money in Karnataka

अमित शाह बोले- कर्नाटक में पैसे और फर्जी वोटरों के जरिए चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस

Wed, 09 May 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 09 May 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Amit shah says Congress party is trying to win election on bogus voter and money in Karnataka
अमित शाह
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक चुनाव को पैसे और फर्जी वोटरों के जरिए से जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बेंगलूरू शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर से 10 हजार से ज्यादा फर्टी चुनावी पहचान पत्र मिले हैं, घर में प्रिंटिंग मशीन लगी है और 50 हजार नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इस दौरान वह कर्नाटक के बदामी में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को खुद से शर्मिंदा होना चाहिए। उनकी पार्टी के बारे में सब कुछ नकली है। गरीबों के लिए उनके आंसू, विकास के उनके दावे, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी वचनबद्धता सब कुछ फर्जी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह का रोष कर्नाटक की जनता के मन में है उसे देखकर साफ हो जाता है कि कर्नाटक से कांग्रेस का जाना तय है। कांग्रेस कितना भी जातियों में बंटवारे कर चुनाव जितने की कोशिश कर ले लेकिन वो सफल नहीं होगी। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं। यह दोनों पार्टियां सिर्फ चुनाव जीतने के लिए दिखावा कर रही हैं। लेकिन लोग 12 मई को बीजेपी के लिए मतदान करने जा रहे हैं और कांग्रेस राज्य में बुरी तरह चुनाव हारने वाली है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के साथ हम राज्य में चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed