{"_id":"5d74e83f8ebc3e017e52b17a","slug":"amit-shah-says-centre-will-not-touch-article-371-and-no-illegal-migrant-will-be-allowed-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 371 को नहीं छुएगा केंद्र, लेकिन अवैध प्रवासी होंगे भारत से बाहर : अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 371 को नहीं छुएगा केंद्र, लेकिन अवैध प्रवासी होंगे भारत से बाहर : अमित शाह
Sun, 08 Sep 2019 05:25 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर राज्य को विशेष प्रावधान प्रदान करने वाले अनुच्छेद 371 को नहीं छुएगा। शाह ने यहां पूर्वोत्तर परिषद के 68वें पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 अस्थायी प्रावधानों के संदर्भ में था जबकि अनुच्छेद 371 विशेष प्रावधानों के संदर्भ में है, दोनों के बीच काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद पूर्वोत्तर के लोगों को गलत जानकारी देने और गुमराह करने के प्रयास किए जा रहे है कि केंद्र अनुच्छेद 371 को भी हटाएगा।
विज्ञापन
शाह ने कहा, मैंने संसद में स्पष्ट किया है कि ऐसा नहीं होने जा रहा है और मैं आज पूर्वोत्तर के आठ मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में फिर से यह कह रहा हूं कि केंद्र अनुच्छेद 371 को नहीं छुएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि देश में किसी भी अवैध प्रवासी को रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी और असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की कवायद समयबद्ध तरीके से पूरी की गई।
उन्होंने कहा कि विभिन्न लोगों ने एनआरसी पर कई तरह के सवाल उठाए। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार किसी भी अवैध प्रवासी को देश में रहने की अनुमति नहीं देगी। यह हमारी प्रतिबद्धता है।
हाल में एनआरसी की सूची जारी होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, इसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक को केंद्रीय मंत्री और एनईसी के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
एनआरसी राज्य समन्वयक कार्यालय ने 31 अगस्त को कहा था कि एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है।