फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said- the party's level dropped under Rahul's leadership, Congressi leaders would have abused PM Mod

कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे शाह : बोले- राहुल के नेतृत्व में पार्टी का स्तर गिरा, ये PM मोदी को गाली देते हैं

Fri, 03 Mar 2023 03:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 03 Mar 2023 03:09 PM IST
सार

शाह ने कहा, सुन लो कांग्रेस वालों... जितना कीचड़ मोदी जी पर उछालोगे कमल उतना ही खिलकर बाहर आएगा। क्योंकि कमल का तो स्वभाव ही है। किचड़ के बीच सुगंध फैलाने का। 

विज्ञापन
Amit Shah said- the party's level dropped under Rahul's leadership, Congressi leaders would have abused PM Mod
कर्नाटक में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये लोग पीएम मोदी के कब्र खोदने की बात कहते हैं। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


शाह ने क्या-कया कहा?  
कर्नाटक में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस वालों का बयान देखिए। इनके पास विजय का कोई सूत्र नहीं बचा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये लोग क्या नारा लगा रहे हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। ये आम आदमी पार्टी पार्टी वाले कहते हैं मोदी तुम मर जाओ। अरे भाई... आपके कहने से क्या होता है? ऐसा कहने से ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा। 130 करोड़ की जनता मोदी जी के लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है।'
विज्ञापन


शाह ने आगे राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के अन्य नेताओं का भी जिक्र किया। कहा, सुन लो कांग्रेस वालों... जितना कीचड़ मोदी जी पर उछालोगे कमल उतना ही खिलकर बाहर आएगा। क्योंकि कमल का तो स्वभाव ही है। किचड़ के बीच सुगंध फैलाने का। आप जितना भी गाली मोदी जी को दोगे, कभी भी आप सफल नहीं हो पाओगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर में कांग्रेस को दूरबीन से भी नहीं देखा जा सकता
पूर्वोत्तर में मिली जीत पर भी अमित शाह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'पूर्वोत्तर के लिए पहले कहा जाता था कि वहां एंट्री नहीं हो सकती है, वहां दूसरी बार तीनों जगह पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।' शाह ने इस दौरान कर्नाटक के लोगों से पूर्वोत्तर के लोगों के लिए तालियां भी बजवाईं। शाह ने कहा, कल त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय के नतीजे घोषित हुए और इन राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया और वे इस कदर हार गए हैं कि उन्हें दूरबीन से भी नहीं देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed