फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said that those who never touched soil ae talking about farmers

जिन लोगों ने मिट्टी को नहीं छुआ वो किसानों की बात करते हैं : शाह

Sun, 07 Oct 2018 03:25 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Sun, 07 Oct 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah said that those who never touched soil ae talking about farmers

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद रतलाम के जावरा में एक किसान सम्मेलन में शाह ने कहा कि 2019 में दोबारा मोदी सरकार बनने के बाद हम देश से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जिन लोगों ने कभी मिट्टी को हाथ नहीं लगाया, वे किसानों की बात करते हैं।

विज्ञापन


अभियान के तहत अमित शाह सबसे पहले इंदौर पहुंचे। वहां महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन और अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया। यहां से वह झाबुआ और रतलाम गए। अपने भाषणों में कांग्रेस को ही निशाने पर लिया। 

विज्ञापन

राहुल गांधी की आंखों पर इटालियन चश्मा

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की आंखों पर इटालियन चश्मा चढ़ा है। उन्हें शहीद के मायने नहीं मालूम। भाजपा के लिए आंतरिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है। लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। हम दोनों की चिंता करते हैं। कांग्रेस वोट बैंक की सियासत करती है। विकास के मुद्दे पर वह हमारे युवा मोर्चा कार्यकर्ता से बहस नहीं कर सकती। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में मोदी सरकार से जो सवाल हो रहे हैं, उनका जवाब 2019 में देश की जनता दे देगी। जावरा में अमित शाह किसानों के सम्मेलन में 2018 के साथ 2019 के चुनाव में भी भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया। कहा कि चुनाव की तारीख आ गई है। घर जाइए और अपने 50-50 रिश्तेदारों को फोन करिये कि मोदी जी की सरकार बनानी है।

भाजपा के लिए वोट बैंक बाद में, पहले देश की सुरक्षा

शाह ने कहा कि हमारे लिए वोट बैंक बाद में है, सबसे पहले देश की सुरक्षा है। असम में एनआरसी के जरिए 40 लाख घुसपैठिये चिहि्नत किए। कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता सहित विपक्षी दल छाती पीटने लगे। लेकिन हम 2019 में मोदी सरकार बनने के बाद चुन चुनकर सबको देश के बाहर करेंगे। 


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उसके राजा-महाराजा ये नहीं बता सकते कि सरसों रबी की फसल है खरीफ की। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। मोदी सरकार किसानों को डेढ़ गुना दाम दे रही है। बिचौलियों को खत्म किया है। ई-मंडियों की बदौलत किसानों को 13 हजार करोड़ ज्यादा मिले हैं। नीम कोटेड के कारण यूरिया की कालाबाजारी बंद हो गई। 

विज्ञापन

मलेशिया का भाषण थाईलैंड में और थाईलैंड का मलेशिया में पढ़ देते थे मनमोहन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे विरोधी मोदी जी के विदेश दौरों का बहुत शोर करते हैं। मैंने मालूमात की तो पता चला कि मौनी बाबा डॉ. मनमोहन सिंह ने मोदी जी की तुलना में ज्यादा दौरे किए पर इसका हल्ला नहीं हुआ। 

मुझे किसी ने इसकी वजह बताई कि मनमोहन विदेश यात्रा पर मैडम का लिखा दो पन्नों का भाषण लेकर जाते थे। मलेशिया का भाषण थाईलैंड में पढ़ देते थे और थाईलैंड का मलेशिया में। किसी को पता ही नहीं चल पाता था। अब मोदी जी विदेश जाते हैं तो हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। इससे देश का गौरव बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed