फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said that Country's progress impossible without cybersecurity

Amit Shah: 'साइबर सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना देश की प्रगति संभव नहीं', I4C की स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह

Tue, 10 Sep 2024 01:26 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Sep 2024 01:26 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं होती और इसलिए यह जरूरी है कि सभी हितधारक खतरे से निपटने के लिए एक साथ आएं।
 

विज्ञापन
Amit Shah said that Country's progress impossible without cybersecurity
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/Amit shah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को देश की साइबर सुरक्षा पर बात की। उन्होंने कहा कि देश का विकास साइबर सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना संभव नहीं है। साथ ही साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग करार दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं होती और इसलिए यह जरूरी है कि सभी हितधारक खतरे से निपटने के लिए एक साथ आएं।

साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग
गृह मंत्री शाह ने आई4सी (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) के स्थापना दिवस समारोह पर कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग है। हमें साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि साइबर सुरक्षा के बिना देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि सरकार भारत में साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक योजना बना रही है। इसके तहत अगले पांच सालों में 5000 साइबर कमांडो को साइबर अपराध से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत में
साइबर स्पेस को सुरक्षित बनाने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहे हैं। उन्होंने देश में साइबर अपराध से लड़ने के लिए आई4सी के तहत चार प्लेटफार्मों का भी उद्घाटन किया।




क्या है आई4सी?
बता दें, I4C की स्थापना 2018 में गृह मंत्रालय (MHA) के तहत की गई थी। इसका प्राथमिक उद्देश्य देश में साइबर अपराधों से संबंधित सभी मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का समन्वय केंद्र स्थापित करना है। आई4सी को कानून-प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमताओं को बढ़ाने और साइबर अपराध से निपटने वाले विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय में सुधार करने के लिए भी अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed