{"_id":"65b1192843969f15670f5d68","slug":"amit-shah-said-that-bharat-ratna-to-karpoori-thakur-an-honour-for-poor-backward-classes-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: 'जननायक को भारत रत्न मतलब पिछड़े वर्गों का सम्मान', कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में बोले अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: 'जननायक को भारत रत्न मतलब पिछड़े वर्गों का सम्मान', कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में बोले अमित शाह
Wed, 24 Jan 2024 07:36 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:36 PM IST
सार
जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी सूची को संशोधित किया है। राज्यों को अपनी ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह-कर्पूरी ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' देने की घोषणा की है। इसी बीच, इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। जहां एक तरफ तमाम विपक्षी दल ये कह रहे हैं कि उन्हें यह सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। वहीं भाजपा में इस एलान को लेकर खासा खुशी दिखाई दे रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला पिछड़े और दलित समुदायों के करोड़ों गरीबों का सम्मान है। ओबीसी के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी के विकास के समर्थक रहे हैं।
पिछड़ों के उत्थान के लिए मोदी सरकार काम कर रही- शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने प्रशासन और शिक्षाविदों में हिंदी को बढ़ावा देने का काम किया था। और वर्तमान की मोदी सरकार नई शिक्षा नीति तहत स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दे रही है। अमित शाह ने कहा कि पीएम खुद पिछड़े समुदाय से आते हैं। केंद्र सरकार लगातार लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 60 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। मोदी सरकार ने देशभर में 13 करोड़ शौचालय बनवाये हैं। ये सब विकास कार्य गरीबों और वंचितों के लिए काम करने के पीएम मोदी के संकल्प को दर्शाता है।
'ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दिया राज्यों को'
जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी सूची को संशोधित किया है। राज्यों को अपनी ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दिया है। हमने देश के बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी को आरक्षण दिया है।