फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said removal of AFSPA started from Nagaland, 74 percent reduction in terrorist incidents

Amit Shah: शाह बोले- नगालैंड से AFSPA को हटाने का काम किया शुरू, आतंकी वारदातों में 74 फीसदी की कमी

Fri, 06 Jan 2023 07:36 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, दीमापुर
अमर उजाला ब्यूरो, दीमापुर Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Jan 2023 07:36 PM IST
सार

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार हर 15 दिन में कोई न कोई केंद्रीय मंत्री यहां का दौरा करता है। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी खुद साढ़े आठ साल में पूर्वोत्तर का रिकॉर्ड 51 से अधिक बार दौरा कर चुके हैं...

विज्ञापन
Amit Shah said removal of AFSPA started from Nagaland, 74 percent reduction in terrorist incidents
Amit Shah in Nagaland - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को दिमापुर में कहा कि नगालैंड में अफस्पा (AFSPA) को हटाने का काम किया जा रहा है। नगालैंड में आंतकी घटनाओं में कमी 74 फीसदी की कमी आई है। इससे सैनिक और आम नागरिकों की मौतों में भी 60 और 84 फीसदी की कमी आई है। वे यहां 52 करोड़ के पांच योजनाओं का उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, एक समय था जब यह प्रदेश इनसर्जेंसी ग्रुपों से त्रस्त था, लेकिन आज पूरी तरह से शांति है। राज्य का विकास हो रहा है। यहां पर आतंकी घटनाओं की कमी आने के बाद से अफस्पा को हटाना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, आज जिन पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, ये नगालैंड के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे। यहां पर की जैव विविधता के चलते पर्यटन की भारी संभावनाएं हैं। यहां पर महिलाओं को जो सम्मान मिलता है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार लगातार पूर्वोत्तर पर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार हर 15 दिन में कोई न कोई केंद्रीय मंत्री यहां का दौरा करता है। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी खुद साढ़े आठ साल में पूर्वोत्तर का रिकॉर्ड 51 से अधिक बार दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को दी जा रही योजनाओं और विकास के बारे में भी चर्चा की। गृहमंत्री ने कहा, इसी वर्ष नगालैंड में चुनाव होने हैं। यहां भाजपा की गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा, भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि यहां पर फिर से गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed