फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah said Rafale deal in not a scam, congress lied.

अमित शाह ने कहा- राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं, हेराल्ड वाली खिड़की में झांके राहुल

Sun, 06 Jan 2019 03:12 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Sun, 06 Jan 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Amit shah said Rafale deal in not a scam, congress lied.
सिलवासा में अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है, कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा साबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह रविवार को सिलवासा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है, लेकिन देश की जनता सब जानती है। देशवासी कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। 



नेशनल हेराल्ड मामले पर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड मामले पर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता की संपत्ति हड़पने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना नहीं साधना चाहिए। 

शाह यहीं नहीं रुके, कहा कि जहां राहुल गांधी का समूचा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है। शाह ने कहा कि जब राहुल गांधी मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो उन्हें पहले अपनी आंखें खोलनी चाहिए। जहां गांधी का पूरा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है।



देश को मजबूत सरकार चाहिए, मजबूर सरकार नहीं

उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा बड़ी प्राथमिकता है, उसके बाद हमारे लिए चुनाव जीतना आता है। देश को मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए, ना कि कोई मजबूर सरकार। 


उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चली लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed