फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said- Mayawati most corrupt leader in all

अमित शाह का मायावती पर गंभीर आरोप, कहा- वो सबसे भ्रष्ट नेता

Sat, 17 Dec 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said- Mayawati most corrupt leader in all
- फोटो : AmarUjala

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में परिवर्तन रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूरे विपक्ष को जहां कटघरे में खड़ा किया वहीं बसपा सुप्रीमो मायवती पर गंभीर आरोप लगाया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन


शाह ने मायावती पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "वो इन सबमें सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं"। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने यूपी सरकार के शासन पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आपने पांच साल उत्तर प्रदेश पर शासन किया है। आप लोगों के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश कीजिए।

अखिलेश पर भी शाह का करारा हमला

Amit Shah said- Mayawati most corrupt leader in all

शाह ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें अखिलेश ने कांग्रेस के साथ आने पर सरकार बनाने का दावा किया था। अमित शाह बोले कि आप कहते हैं कि कांग्रेस अगर आपके साथ आ जाए तो आप 300 सीटें जीत लेंगे।

यानि कि आपने अभी से अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि लोगों को नोटबंदी के मुद्दे पर भ्रमित मत कीजिए। शाह ने ये भी दावा कि अगर इस विधानसभा चुनाव में बसपा, सपा, कांग्रेस और आरएलडी भी साथ मिल जाएं तो भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। शाह ने कहा कि आप हमसे सवाल मत कीजिए। जब आप हमले सवाल करते हैं तो आपका नुकसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed