फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said if we back in power then we will remove section 370

अगली सरकार बनने पर अनुच्छेद 370 हटा देगी भाजपा: अमित शाह

Thu, 11 Apr 2019 04:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलिम्पोंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलिम्पोंग Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said if we back in power then we will remove section 370
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के ‘हर एक हिंदू शरणार्थी’ को नागरिकता प्रदान करेगी।

विज्ञापन


अमित शाह भाजपा के दार्जिलिंग से प्रत्याशी राजू सिंह बिष्ट के लिए आयोजित प्रचार कार्यक्रम में बोल रहे थे। बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है। उन्होंने उनसे कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा, जैसा की उनके सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चाहते हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी और विपक्षी नेता हवाई हमले से नाखुश हैं। वे सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर यह कहना चाहूंगा कि हम ऐसी ताकतों को जीतने नहीं देंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘केंद्र में भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे।’ संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है। शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) और नागरिक (संशोधन) विधेयक पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के हर एक हिंदू शरणार्थी को नागरिकता प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed