फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah's visit to Puducherry Home Minister reaches Mahakavi Bharathiyar Museum

अमित शाह का पुडुचेरी दौरा: बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से बंगाल तक संस्कृति ने देश को बांधे रखा

Sun, 24 Apr 2022 05:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

उपराज्यपाल सुंदरराजन ने अमित शाह की यात्रा को एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए कहा कि यह यात्रा पुदुचेरी को अपनी विकास गतिविधियों में मजबूत करेगा। 

विज्ञापन
Amit Shah's visit to Puducherry Home Minister reaches Mahakavi Bharathiyar Museum
अरबिंदो आश्रम पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुडुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने महाकवि भारतियार मेमोरियल संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के साथ पुदुचेरी के उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और सीएम एन रंगास्वामी भी मौजूद रहे। इसके अलावा गृहमंत्री ने अरबिंदो आश्रम का भी दौरा किया। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गरीब लोगों की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने की जगह, जब उनके नेता आते थे तो झूठे अनुवादों से नेताओं को अलग प्रकार की सूचनाओं को पहुंचाने का काम होता था।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि संस्कृति वह साझा सूत्र है, जिसने देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक के नागरिकों को बांध रखा है और जिस दिन भारत को भू-सांस्कृतिक देश के तौर पर देखना शुरू कर दिया जाएगा, उस दिन सभी समस्याओं का अपने आप निदान हो जाएगा। शाह ने कहा कि दुनिया के सारे देश जियो-पॉलिटिकल हैं लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जो जियो-कल्चर यानी भू-सांस्कृतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भारत को जियो-कल्चर देश के नाते समझने की शुरूआत करेंगे तो आज की सभी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से बंगाल तक कहीं ना कहीं एक ही संस्कृति हम सबको बांधे हुए है। संविधान हम सबके लिए सम्मानयोग्य है लेकिन बॉडिंग यानि अपनापन अगर है तो वो ये संस्कृति है, जो भारत की आत्मा है।

उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में श्री अरबिंदो के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जब तक हम उनके विचारों को नई पीढ़ी तक नहीं पहुंचाते, उनके मन में जानने की जिज्ञासा नहीं पैदा करते, तब तक उनकी 150वीं जयंती मनाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।


उन्होंने कहा कि अगर आप भारत की आत्मा को समझना चाहते हैं, तो आपको अरबिंदो को सुनना और पढ़ना चाहिए। कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से बंगाल तक, कहीं न कहीं एक ही संस्कृति हम सभी को बांधती है। इससे पहले उपराज्यपाल सुंदरराजन ने अमित शाह की यात्रा को एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए कहा कि यह यात्रा पुदुचेरी को अपनी विकास गतिविधियों में मजबूत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed