{"_id":"586597754f1c1b425ceec534","slug":"amit-shah-s-bank-in-gujarat-receive-rs-500-crore-after-demontiezation-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह जिस बैंक में डायरेक्टर, उसमें जमा हुए 500 करोड़ : सुरजेवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह जिस बैंक में डायरेक्टर, उसमें जमा हुए 500 करोड़ : सुरजेवाला
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीव सिंह सुरजेवाला ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर आरोप जड़े। सुरजेवाला ने कहा कि नोटबंदी के बाद अहमदाबाद को-ऑपरेटिव बैंक में 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जमा हुए, जिसके अमित शाह डायरेक्टर हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार इस बैंक की जांच क्यों नहीं करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी की आड़ में नोट बदली का खेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे हो रहा है। मोदी की जांच भी होनी चाहिए। नोटबंदी गरीबों पर सर्जिकल स्ट्राइक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनवरी में देशव्यापी आंदोलन चलाएगी।
सुरजेवाला ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि नोटबंदी इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौरान मोदी और शाह मिलकर 20 से 30 प्रतिशत में काले धन को सफेद करने में जुटे रहे। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार उन सभी के नाम उजागर करें, जिन्होंने नोटबंदी के दौरान 25 लाख से ज्यादा जमा करवाए।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि गुजरात के व्यवसायी महेश शाह के 13,800 करोड़ की बात क्यों छिपाई जा रही है। सुरजेवाला ने दोहराया कि नोटबंदी का फैसले की भाजपा नेताओं को जानकारी थी। नोटबंदी से ठीक पहले भाजपा ने देशभर में अरबों रुपये की संपत्तियां खरीदीं, मोटी रकम बैंकों में जमा करवाई।