फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah Royal style welcome in rajya sabha gets seat next to pm modi

राज्यसभा में शाह की 'शाही' एंट्री, सांसदों ने मेज थपथपाकर किया स्वागत, मिली PM के बगल वाली कुर्सी

Sat, 16 Dec 2017 09:25 AM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Sat, 16 Dec 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
amit shah Royal style welcome in rajya sabha gets seat next to pm modi
अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संसद में पहली एंट्री शाही अंदाज में हुई। शुक्रवार सुबह जब शाह बतौर राज्यसभा सांसद पहली बार संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे तो सरकार के कई मंत्री और सांसद उनका स्वागत करने के लिए संसद के मुख्य द्वार पर मौजूद थे। वहां से वे संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के साथ उनके कक्ष में गए। अनंत कुमार के कमरे में सरकार के कई और मंत्री भी पहुंचे थे। वहां पर उपस्थित मंत्रियों और सांसदों से शाह ने अनौपचारिक चर्चा की थी। उसके बाद वे पीएम मोदी से मिलने संसद भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। पीएम से मिलने के बाद शाह की एंट्री राज्यसभा सदन की ओर हुई।

विज्ञापन


ताजपोशी से पहले राहुल गांधी की उम्मीदों को लगा एग्जिट पोल का झटका
 
मेज थपथपाकर भाजपा सांसदों ने किया शाह का स्वागत: शाह की राज्यसभा में एंट्री के वक्त सदन में मौजूद भाजपा सांसदों ने मेज थपथपाकर सदन में शाह का स्वागत किया। सम्मान के लिए सांसदों का आभार जताते हुए शाह अपनी सीट पर पहुंचे। राज्सभा में उन्हें सत्तापक्ष के तरफ वाली पहली पंक्ति में पीएम मोदी और अरुण जेटली की बगल वाली सीट दी गई है। राज्यसभा में शाह की एंट्री के बाद से माना जा रहा है कि लोकसभा की तरह उच्च सदन में भी भाजपा आक्रामक रहेगी। अब तक उच्च सदन में विपक्ष ही हावी नजर आता था। वैसे संख्याबल के मामले में राज्यसभा में विपक्ष के नंबर ज्यादा थे। मगर एक एक कर राज्यों में हो रही भाजपा की जीत से लगता है कि राज्यसभा में भी भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर लेगी।
विज्ञापन


हालांकि शाह की एंट्री का असर संख्याबल की कमी को दूर करने में अभी ही सफल रहेगा। शाह गुजरात से राज्यसभा में चुनकर आए हैं। इससे पहले वे गुजरात विधानसभा के सदस्य थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संसदीय दल के दफ्तर में बैठेंगे शाह

amit shah Royal style welcome in rajya sabha gets seat next to pm modi
amit shah
पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के बाद शाह अब पार्टी के सांसदों पर भी अपनी गिरफ्त बढ़ाएंगे। सूत्र बताते हैं कि शाह के लिए संसद परिसर में एक अस्थाई कार्यालय के रूप में कमरा तैयार करवाया जा रहा है। यह कमरा संसद परिसर में स्थित भाजपा के संसदीय कार्यालय का ही भाग है। पहले एक समय में इस कमरे में सुषमा स्वराज, गोपी नाथ मुंडे सरीखे नेता बैठते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद पार्टी के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आड़वाणी के कमरे को शाह के लिए स्थाई रूप से आवंटित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed