{"_id":"598ac6be4f1c1bc4718b488f","slug":"amit-shah-reached-mahatma-mandir-in-gandhinagar-gujarat-cm-vijay-rupani-also-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद अमित शाह महात्मा मंदिर पहुंचे, सीएम रूपानी भी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद अमित शाह महात्मा मंदिर पहुंचे, सीएम रूपानी भी मौजूद
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पहुंचे। उनके साथ सीएम विजय रूपानी भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि गुजरात की 3 राज्यसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। तीन में से बीजेपी को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।
विज्ञापन
#Gujarat: BJP President Amit Shah visits Mahatma Mandir in Gandhinagar; Gujarat CM Vijay Rupani also present pic.twitter.com/OLhb5AEgrj
— ANI (@ANI) August 9, 2017विज्ञापन
इसके साथ ही उस बड़े राजनीतिक गतिरोध का अंत हो गया है, जिसकी बिसात पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक रस्सा-कशी हुई। इस क्रम में बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों ने 3-3 बार चुनाव आयोग के दफ्तर तक दौड़ लगाई, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। दरअसल, कांग्रेस के दो विधायकों ने बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार बलवंत सिंह को वोट दिया था और अपने वोट की नुमाइश की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने इन वोटों को रद्द करने की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने देर रात नतीजों की घोषणा की। इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से अमित शाह, स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अहमद पटेल ने जीत हासिल की। अहमद पटेल को 44 वोट मिले। अहमद पटेल ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'सत्यमेव जयते'। ये सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल, धनबल और बाहुबल की हार है।