फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah reached aiims trauma centre to know condition of ITBP jawans injured in Pahalgam accident

ITBP Bus Accident: आईटीबीपी के घायल जवानों का हाल जानने अमित शाह पहुंचे अस्पताल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Sat, 20 Aug 2022 06:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 20 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

पहलगाम में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल आईटीबीपी के जवानों कांस्टेबल बलवंत सिंह, त्सेवांग दोरजे और बबलू कुमार को शुक्रवार को श्रीनगर से विशेष उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया था। जिन्हें दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Amit Shah reached aiims trauma centre to know condition of ITBP jawans injured in Pahalgam accident
अमित शाह ने घायल जवानों का जाना हाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सड़क हादसे में घायल हुए आईटीबीपी के जवानों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। शनिवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां हादसे में घायल जवानों से अमित शाह ने मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर की है। 

विज्ञापन


अमित शाह ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी उनके इस दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री को घायल जवानों के इलाज के बारे में जारी जानकारी दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताते हुए सभी घायल जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


42 जवान हुए थे हादसे का शिकार
 गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पहलगाम के चंदनवाड़ी में अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे आईटीबीपी के 42 जवान एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। यहां आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई थी। हादसे में सात जवानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 35 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए सेना अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया था। इनमें से गंभीर रूप से घायल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों - कांस्टेबल बलवंत सिंह, त्सेवांग दोरजे और बबलू कुमार को शुक्रवार को श्रीनगर से विशेष उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया था। जिन्हें दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 


ये जवान हुए थे शहीद
इस हादसे में हेड कांस्टेबल दुला सिंह(तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित कुमार (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी. राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू संभाग) शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed