{"_id":"63b017fdeea45d222b148bec","slug":"amit-shah-on-2023-state-assembly-polls-bjp-will-contest-alone-and-form-government-on-its-own-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, शाह की लोगों से अपील- अधूरी नहीं दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, शाह की लोगों से अपील- अधूरी नहीं दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं
Sat, 31 Dec 2022 05:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:33 PM IST
सार
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करना भ्रष्टाचार करने का एक तरीका है, लेकिन हमारे लिए यह लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। सात राज्यों के हालिया चुनावों में, पांच राज्यों में भाजपा जीती और छह राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से अपील की कि कर्नाटक में अधूरी सरकार' न बनाएं, दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएं। भाजपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और कर्नाटक में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
बेंगलुरु में शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करना भ्रष्टाचार करने का एक तरीका है, लेकिन हमारे लिए यह लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। सात राज्यों के हालिया चुनावों में, पांच राज्यों में भाजपा जीती और छह राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जद(एस) से जुड़े लोग अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा उनके साथ गठबंधन करेगी। मैं कर्नाटक को स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार भी बनाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस को भ्रष्ट कहे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश भाजपा में दागी लोगों को शामिल करने वाला एक राजनीतिक सौदागर करार दिया। भ्रष्टाचार के बारे में बात करने के बावजूद भर्ती, तबादला, पदोन्नति, अनुदान आवंटन, कार्यों का क्रियान्वयन और बिल के भुगतान में 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों का सामना करने वाले भाजपा की प्रदेश इकाई के नेताओं को पार्टी में बरकरार रखे जाने को लेकर सिद्धरमैया ने शुक्रवार रात सिलसिलेवार ट्वीट में शाह पर कटाक्ष किए।
सिद्धरमैया ने कहा कि यह मजेदार है कि गृह मंत्री अमित शाह, एक राजनीतिक सौदागर, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद को 2,000 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए रखा है वह कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। ऑपरेशन लोटस के जरिये अवैध रूप से सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार ने गरीबों को मौत और भ्रष्ट लोगों को संपत्ति दी है और विधान सौध को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। 40 प्रतिशत में आपका कितना हिस्सा है, श्रीमान अमित शाह?
कुमारस्वामी ने अमित शाह पर साधा निशाना
इस बीच जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को भाजपा को पाखंड और झूठ से भरी पार्टी बताया। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राजनीतिक गिरगिट और नाजी प्रचारक जोसेफ गोएबल्स का पुनर्जन्म करार दिया। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि यह तथ्य है कि भाजपा पाखंड और झूठ से भरी पार्टी है। यह आपके झूठ बोलने से स्पष्ट हो गया है। अमित शाह आप राजनीतिक गिरगिट हैं! ये है आपकी पार्टी का असली चेहरा। आप जोसेफ गोएबल्स के पुनर्जन्म हैं।