{"_id":"5b79e44c42c79246462544bd","slug":"amit-shah-mood-spoiled-during-atal-bihari-vajpayee-funerary-urn-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान अमित शाह का हुआ मूड खराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान अमित शाह का हुआ मूड खराब
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
Updated Mon, 20 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में अव्यवस्थाओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह असंतुष्ट दिखे। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अस्थि विसर्जन से पहले तय कार्यक्रम में भी उनके इशारे पर बदलाव किया गया।
विज्ञापन
तीन दिन से चल रही तैयारियों के बावजूद अस्थि कलश यात्रा से लेकर अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा नेताओं का आपसी तारतम्य बिगड़ा हुआ था। यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नाराजगी कई बार साफ तौर पर झलकी।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर पहुंचने से पहले भी वे किसी बात पर एक कार्यकर्ता पर नाराज होते दिखाई दिए। वहीं, जब अस्थि कलश यात्रा हरकी पैड़ी पहुंची तो अमित शाह ने फैली अव्यवस्था पर शीघ्र विसर्जन कराने को कहा। आयोजन स्थल पर कई बार चर्चा होती रही कि आखिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मूड किस बात को लेकर खराब है ? पार्टी में चर्चा तो सब करते रहे, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन