फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah meets Shiv Sena chief Uddav Thackeray

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले शाह, शिवसेना की नाराजगी होगी दूर?

Wed, 06 Jun 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Updated Wed, 06 Jun 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah meets Shiv Sena chief Uddav Thackeray
फाइल फोटो

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वे उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास मातोश्री पहुंचे हैं।

विज्ञापन


आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने रूठे साथियों को मनाने का जिम्मा संभाला है। पिछले दिनों हुए उपचुनाव भाजपा के लिए खुशखबरी नहीं लाए हैं। लेकिन महाराष्ट्र की पालघर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया था, इस चुनाव में शिवसेना-भाजपा एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी थी। वैसे इस चुनाव के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल हुए अपने महासम्मेलन में शिवसेना ने भाजपा से अलग होकर आम चुनावों में अकेले लड़ने की घोषणा कर दी थी।  पिछले काफी समय से शिवसेना और भाजपा के संबंध कुछ ठीक नहीं रहे हैं, लगातार शिवसेना के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते रहे हैं।  ऐसे में अब जब 2019 के आने में महज 6 महीने रह गए हैं अमित शाह ने एकबार फिर से  अपने नाराज साथियों को फिर से मनाने की कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन 2014 में 42 सीटें जीत कर आया था।  ऐसे में भाजपा बिल्कुल नहीं चाहेगी कि उसका कोई मजबूत साथी उससे दूर हो और सीटों में उसे नुकसान उठाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed