फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah meets murdered student Neha's father assures him of justice for his daughter

Karnataka: नेहा हिरेमथ के पिता को अमित शाह ने दिया भरोसा, कहा- हर हाल में मिलेगा न्याय, जरूरत पड़ी तो CBI जांच

Wed, 01 May 2024 10:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 01 May 2024 10:14 PM IST
सार

Karnataka: गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हुबली में नेहा हिरेमथ के पिता निरंजन हिरेमथ से मुलाकात की। शाह ने परिवार को आश्वासन दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई को मामले की जांच सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Amit Shah meets murdered student Neha's father assures him of justice for his daughter
नेहा हिरेमथ के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के हुबली ने हुए नेहा हत्याकांड के बाद से राजनीति भी गरमाई हुई है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने नेहा हीरेमथ के परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि अप्रैल महीने में हुबली के बीवीबी कॉलेज में नेहा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।  

विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो सीबीआई को सौंपेंगे जांच- अमित शाह
अमित शाह से मुलाकात के बाद नेहा के पिता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। शाह ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई को मामले की जांच सौंपी जाएगी। निरंजन हिरेमथ ने कहा कि उन्होंने अमित शाह को नेहा हत्याकांड के बारे में बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा ‘मैंने गृहमंत्री को शिकायत और एफआईआर की एक कॉपी दी है। मैंने उन्हें ऐसी घटनाओं के लिए आईपीसी की धारा में बदलाव की मांग करते हुए एक अनुरोध पत्र भी दिया।’
विज्ञापन


ऐसे मामलों में दोषी को मिले मृत्युदंड- निरंजन हिरेमथ
कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ऐसे मामलों में दोषी को मृत्युदंड दिया जाए। हिरेमथ ने कहा ''मैंने आग्रह किया कि ऐसे मामलों को 90 दिनों या 120 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए और उनसे ऐसे मामलों में मौत की सजा का भी अनुरोध किया।' गृहमंत्री शाह ने हिरेमथ को आश्वासन दिया है कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। नेहा के पिता ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री शाह को सीआईडी टीम द्वारा की जा रही पूछताछ के बारे में बताया। बता दें कि मामले में आरोपी फैयाज को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैचमेट ने की थी नेहा की हत्या 
नेहा की उम्र 23 साल थी और उनके पिता निरंजन हीरेमथ हुबली-धारवाड़ नगर निगम में पार्षद हैं। नेहा की हत्या का आरोपी फैयाज कोडुनाइक है, जो इससे पहले छात्रा का बैचमेट रह चुका है। 18 अप्रैल को कॉलेज कैंपस में घुसकर फैयाज ने नेहा की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद कर्नाटक में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

प्रज्ज्वल रेवन्ना पर बोले अमित शाह- महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती बीजेपी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भाजपा उन लोगों के साथ नहीं रह सकती जो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करते हैं। उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर वोक्कालिगा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव खत्म होने तक हसन सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। प्रज्ज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर प्रमुख एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे हैं। वह जद (एस) के टिकट पर हासन से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ उनके पूर्व रसोइए और रिश्तेदार की शिकायत पर होलेनारसिपुरा में मामला दर्ज किया गया है। 

गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के हुबली में एक रैली में कहा, 'हमारा (भाजपा) जेडीएस के साथ गठबंधन है। अब (प्रज्ज्वल) रेवन्ना की सीडी सामने आई है। उन्होंने (कांग्रेस) सोचा कि वे भाजपा को घेर सकते हैं। मैं यहां यह स्पष्ट कर रहा हूं कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में है और उसे कार्रवाई करनी चाहिए थी। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोक्कालिगा बेल्ट में चुनाव खत्म होने तक आपने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। आपने राजनीति की और उन्हें (प्रज्वल रेवन्ना) को बच निकलने दिया। हिम्मत है तो सच बताओ। आपकी वजह से एक जघन्य अपराधी देश छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed