Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Meets Fadnavis and Shinde Amid NCP Merger Buzz: Is Maharashtra’s Political Equation Set to Change?

सियासत: एनसीपी के दोनों गुट के विलय की चर्चा के बीच अमित शाह की महाराष्ट्र में कई बैठकें, फडणवीस-शिंदे से मिले

Tue, 17 Nov 2026 06:56 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 17 Nov 2026 06:56 AM IST
सार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई बैठकों के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या एनसीपी के विलय से महायुति का सियासी गणित बदलेगा? क्या भाजपा और सहयोगी दलों के बीच नई रणनीति तैयार हो रही है? आइए, विस्तार से इस पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Amit Shah Meets Fadnavis and Shinde Amid NCP Merger Buzz: Is Maharashtra’s Political Equation Set to Change?
पुणे में किस-किस नेता से मिले अमित शाह? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के विलय की चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान बंद कमरे में भी चर्चा हुई। खास बात यह है कि एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। ऐसे में शाह की इन मुलाकातों को महाराष्ट्र में महायुति की आगे की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


पुणे में किस-किस नेता से मिले अमित शाह?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुणे पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने पुणे के मूढ़वा में सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। इसके बाद देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उस होटल पहुंचे, जहां शाह ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शाह से मुलाकात की। इसके बाद शाह, फडणवीस और शिंदे के बीच करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इन बैठकों में हुई चर्चा का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की संभावनाओं के बीच इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


एनसीपी के विलय से महायुति को क्या फायदा और नुकसान हो सकता है?
एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह ने फडणवीस और शिंदे के साथ इस घटनाक्रम के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की। इसमें संभावित विलय से महायुति को होने वाले राजनीतिक फायदे और नुकसान पर भी विचार किया गया। अगर दोनों गुट एक साथ आते हैं तो महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। ऐसे में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लिए सीटों के बंटवारे, नेतृत्व और भविष्य की राजनीतिक रणनीति जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही कार में क्यों रवाना हुए शाह, फडणवीस और शिंदे?
बैठक खत्म होने के बाद अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे एक ही कार में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले शाह ने पुणे में अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बाद सुनेत्रा पवार से भी मुलाकात की थी। लगातार हुई इन बैठकों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। हालांकि, शाह और राज्य के नेताओं के बीच हुई बातचीत का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर कोई औपचारिक घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में इन मुलाकातों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या बदलाव होगा, इस पर नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed