प्याज आयात के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1.2 लाख टन प्याज के आयात के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर कार्यान्वयन को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हैं।
Union Home Minister Amit Shah is chairing a meeting on implementation of Union Cabinet decision to import of 1.2 lakh tonnes of onion; Union Ministers Ram Vilas Paswan, Piyush Goyal and Narendra Singh Tomar present a the meeting. (file pic) pic.twitter.com/2AEqTK3lgi
— ANI (@ANI) November 22, 2019विज्ञापन
बता दें कि प्याज के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए कैबिनेट की बैठक में 1.2 लाख टन प्याज के आयात का निर्णय लिया गया था। अब इस फैसले के कार्यान्वयन को लेकर खाद्य मंत्री राम विलास पासवान, रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ अमित शाह ने बैठक की है।
पिछले दो महीने में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ये 70-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद इसके दाम में कमी नहीं आई है। महाराष्ट्र में बेमौसम हुई बरसात को इसकी वजह बताया जा रहा है।