Manipur: शांति के लिए सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे अमित शाह, सैन्य अधिकारियों के साथ भी करेंगे बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल में विभिन्न नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात की। इसी के साथ वह हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में अमित शाह के दौरे से पहले कई घटनाएं सामने आई थीं। सोमवार रात इंफाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। मणिपुर में शांति हो इसके लिए खुद अमित शाह सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल में विभिन्न नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात की।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah meets with the delegations of the different Civil Society Organisations in Imphal, #Manipur pic.twitter.com/KXUNbDWtPj
— ANI (@ANI) May 30, 2023विज्ञापन
महिला प्रतिनिधिमंडल से मिले अमित शाह
मणिपुर में हिंसा को लेकर महिला प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
#WATCH | A woman delegation meets Union Home Minister Amit Shah in Imphal, Manipur. pic.twitter.com/akYDVwWFJC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 30, 2023
सैन्य अधिकारियों के साथ करेंगेे बैठक
अमित शाह का आज चुराचादंपुर जाने का कार्यक्रम है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान गृहमंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न जगह का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। इन दौरान वह सैन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक करेंगे। मणिपुर के लोगों को पूरी उम्मीद है कि गृहमंत्री की यात्रा के बाद राज्य में शांति लौट आएगी।
मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर रात करीब 9.15 बजे इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मणिपुर में तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद उनकी यह पहली दौरा है। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री के साथ गृह सचिव अजय भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। गृहमंत्री एक जून तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान वे हालात का जायजा लेंगे। इसके साथ-साथ वे विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे और दोनों समुदायों के लोगों से मिलेंगे और शांति की राहत तलाशने का प्रयास करेंगे।