EZC Meeting: अमित शाह की मौजूदगी में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, ममता, सोरेन पहुंचे, नीतीश नहीं आए
बैठक में बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के सीएम व डिप्टी सीएम शामिल हुए। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में गृह मंत्री शाह इन पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर चर्चा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 25 वीं बैठक हो रही है। इसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए, जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बजाए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाग लिया।
बैठक में बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के सीएम व डिप्टी सीएम शामिल हुए। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में गृह मंत्री शाह इन पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर चर्चा होगी।
West Bengal | Union Home Minister Amit Shah chairs the 25th meeting of the Eastern Zonal Council, in Howrah with the Chief Ministers of West Bengal, Jharkhand, Bihar and Odisha. pic.twitter.com/ndHd58AOkY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2022
बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को देखते हुए भाजपा कार्यालय और बंगाल के राज्य सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बैठक में सुरक्षा, अंतर्राज्यीय व्यापार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी और 'कनेक्टिविटी' के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
दुनिया के सामने प्रदर्शित करें अपने राज्यों की सांस्कृतिक विविधता : केंद्रीय गृहमंत्री
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे अगले एक साल के दौरान अपने राज्यों में आयोजित होने वाले जी-20 से संबंधित कार्यक्रमों के दौरान अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन स्थलों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करें।
पूर्वी क्षेत्र में लगभग खत्म हो गया वामपंथी उग्रवाद : केंद्रीय गृह मंत्रालय
मंत्रालय (एमएचए) ने कहा, देश के पूर्वी क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद या नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है और इस पर निर्याणक प्रभुत्व को बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। इन राज्यों में यह फिर नहीं उभरना चाहिए। इन राज्यों को देश के अन्य हिस्सों के बराबर विकसित होना चाहिए।
'नशे के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में, अभियान को तेज करने की जरूरत'
केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे जिला स्तर पर एनसीओआरडी प्रणाली का निर्माण सुनिश्चित करें और नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई के लिए इसकी नियमित बैठकें करें। उन्होंने कहा कि आज देश में नशे के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जरिए नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने की जरूरत है।
असम पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने किया स्वागत
25वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह असम के राजधानी शहर गुवाहाटी पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया।
अवैध घुसपैठ की जांच राज्यों की भी जिम्मेदारी : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सीमा पार अपराधों की जांच के लिए बीएसएफ के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले राज्यों की भी समान जिम्मेदारी है। राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, शाह ने कुछ राज्य सराकरों के इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया कि बीएसएफ की लापरवाही के कारण अवैध घुसपैठ और तस्करी जैसे अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्य सरकारों की भी सीमा पार अपरादों की जांच करने की समान जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि बीएसएफ के साथ राज्य सहयोग करें ताकि वह और अधिक सक्रिय हो सकें।
शाह ने दावा किया कि केंद्र आंतरिक सुरक्षा के मामले को गंभीरता से ले रही है। इस बिंदु पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के बीएच एक सहज समन्वय (कॉ-ऑर्डिनेशन) बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि पिछले शासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कुछ खामियां थीं, जिन्हें मौजूदा केंद्र सरकार हल करने की कोशिश कर रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय का दो दिवसीय दौरा शुरू किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मेघालय पहुंचे। यहां वह पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। शाह गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई)हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में राजभवन में पौधारोपण किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।