फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah lauds RSS for nationbuilding shaping leaders

Amit Shah: 'स्वयंसेवक होने पर गर्व....', गृहमंत्री अमित शाह ने 'राष्ट्र निर्माण' में आरएसएस की भूमिका को सराहा

Thu, 02 Oct 2025 12:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 12:57 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर इसकी सराहना करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता हमेशा सभी सुख-सुविधाओं का त्याग कर राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah lauds RSS for nationbuilding shaping leaders
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर कहा कि संगठन के कार्यकर्ता हमेशा सभी सुख-सुविधाओं का त्याग कर राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित रहे हैं। शाह ने स्वयं को गौरवान्वित स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि आरएसएस ने अपने 100 वर्षों में शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक कई व्यक्तित्वों को आकार दिया है।

विज्ञापन


अमित शाह ने एक्स पर लिखा, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' की शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ शताब्दी की इस विशाल यात्रा में मां भारती की सेवा, सुरक्षा और संवेदना के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देने वाले  आरएसएस के सभी साधकों को नमन करता हूं।सभी सुख-वैभव को त्यागकर एक स्वयंसेवक और प्रचारक के रूप में पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर देना आसान नहीं है। 100 वर्षों में संघ के असंख्य स्वयंसेवकों और प्रचारकों ने त्याग और समर्पण से इसे सिद्ध कर दिखाया है। परम पूज्य हेडगेवार जी के नेतृत्व में वर्ष 1925 में नागपुर में विजयादशमी के दिन कुछ लोगों के साथ शुरू हुआ संघ आज व्यक्ति से लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठन कौशल के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है। मुझे गर्व है कि मैं भी एक स्वयंसेवक हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक, संघ शताब्दी की ऐतिहासिक यात्रा ने अनेक ऐसे व्यक्तित्व गढ़े हैं, जिनके जीवन का लक्ष्य ही राष्ट्रनिर्माण रहा। हैदराबाद मुक्ति संग्राम हो, आपातकाल का प्रतिकार हो, गोवा मुक्ति आन्दोलन हो, युद्धों में वीर जवानों की सहायता हो, धारा 370 का विरोध हो, पूर्वोत्तर में घुसपैठिया विरोधी आंदोलन हो, स्वयंसेवकों ने राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को त्याग और समर्पण से नई ऊंचाई दी है। मरुभूमि हो या बीहड़ जंगल, हिमालय की दुर्गम चोटियां हों या सुदूर देहात, संघ ने हर जगह ‘महामंगले पुण्यभूमे’ के प्रति निष्ठा और सेवा का ध्वज लहराया। वनवासियों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और देश के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोकर, आत्मगौरव से युक्त राष्ट्र की संकल्पना में अहर्निश योगदान देने वाली संघ शताब्दी की यह यात्रा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोहन भागवत का संबोधन: पहलगाम हमला, टैरिफ...पड़ोस की उथल-पुथल से लेकर हिंदू राष्ट्र तक, जानें भाषण की अहम बातें

 नड्डा ने आरएसएस के राष्ट्रनिर्माण में उसके 'विशिष्ट योगदान' की सराहना की
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने युवाओं को जीवन का हर क्षण मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देकर राष्ट्रनिर्माण में अनूठा योगदान दिया है।

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि सेवा, अनुशासन और राष्ट्रीय विचारों के प्रबल संवाहक, विश्व के सबसे बड़े सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के शताब्दी वर्ष की कोटि: स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को लेकर 100 साल तक मां भारती की सेवा का लक्ष्य लेकर असंख्य स्वयंसेवकों ने मातृभूमि के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।


नड्डा ने आगे कहा, समाज में राष्ट्रीय विचारों का प्रसार कर समर्थ व अखण्ड भारत निर्माण के दिव्य ध्येय के साथ लोगों को जोड़ता यह संगठन असंख्य नागरिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र है। विगत 100 वर्षों से मातृभूमि की सेवा और स्वाभिमान के लिए युवाओं को अपने कण-कण व क्षण-क्षण के समर्पण की प्रेरणा देकर राष्ट्रनिर्माण में अद्वितीय योगदान प्रणम्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed