गोवा: कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे के बाद अमित शाह ने संभाला मोर्चा, पार्टी नेताओं से करेंगे बात
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर इलाज के लिए दिल्ली में हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी के नेताओं और सहयोगी दलों से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गोवा में हो रही राजनीतिक उठापटक की समीक्षा करेंगे।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर इलाज के लिए दिल्ली में हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी के नेताओं और सहयोगी दलों से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गोवा में हो रही राजनीतिक उठापटक की समीक्षा करेंगे।
वहीं एस धवलीकर को राज्य का डिप्युटी सीएम बनाने की भाजपा की योजना को सहयोगी दलों द्वारा नकारने के बाद शाह ने विजय सरदेसाई को फोन किया। सरदेसाई गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार वह धवलीकर को राज्य के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की योजना से भी नाराज हैं। धवलीकर महाराष्ट्र गोमानतक पार्टी से हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के एम्स में भर्ती होने के बाद राज्य की सियासी उठापटक तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार शाम को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की। कांग्रेस ने राज्यपाल से विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए भाजपा सरकार को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश देने की मांग की।
मुख्यमंत्री परिकर के एम्स में भर्ती होने के बाद कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कांग्रेस ने सोमवार को राज्यपाल की अनुपस्थिति में एक ज्ञापन सौंपकर विधानसभा भंग न कर उन्हें वैकल्पिक सरकार बनाने का मौका देने का आग्रह किया था। कावलेकर बोले, बहुमत साबित कर देंगे : कांग्रेस दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि हमें दूसरे दलों के विधायकों का समर्थन है। अगर हमें मौका मिलता है तो हम सदन में बहुमत साबित कर देंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य में चुनाव नहीं चाहते हैं। अगर भाजपा और सहयोगी दल सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं।
...तो कई भाजपा विधायक दे देंगे इस्तीफा
शाह ने दिया स्थिरता का भरोसा : सरदेसाई
पणजी। गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख विजय सरदेसाई ने मंगलवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर उनसे बात की और सरकार की स्थिरता का भरोसा दिया है। इससे पहले सरदेसाई ने कहा था कि अगर मनोहर परिकर के स्वास्थ्य को देखते हुए भाजपा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर विचार कर रही है तो इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।
‘गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीमार हैं। अन्यथा वह काम से दूर नहीं रहते हैं। कांग्रेस इसमें भी मौका देख रही है। यह कांग्रेस की हताशा का स्तर दर्शाता है। इससे मुझे दुख होता है।’
- निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री
गोवा का सियासी समीकरण
विधानसभा में कुल सीटें 40
बहुमत के लिए जरूरी 21
भाजपा 14
कांग्रेस 16
एनसीपी 01
महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी 03
गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक 03
निर्दलीय 03