फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Gujarat Visit: Union Home Minister Amit Shah inaugurates Police Headquarters CCTV Control Room in Ga

Amit Shah: दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति चुनाव के बहाने विपक्ष को घेरा

Sat, 23 Jul 2022 07:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Jul 2022 07:39 PM IST
सार

गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात पहुंचे। वह यहां दो दिवसीय दौरे पर आए हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Gujarat Visit: Union Home Minister Amit Shah inaugurates Police Headquarters CCTV Control Room in Ga
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में मानसा में गोवर्धन मंदिर और माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात पहुंचे। वह यहां दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान शाह ने गांधीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्धाटन किया। इसके माध्यम से लोग विभाग की वेबसाइट या मोबाइल एप पर ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। गृह मंत्री ने गांधीनगर में राष्ट्रीय फॉरेसिंक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में यातायात प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष को घेरा
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनन के बाद रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया। वे भी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अब द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। जो लोग आदिवासी समाज के विकास की बातें करते हैं, लेकिन असल लोगों को बांटने का काम करते हैं। राजनीति करते हैं। उन लोगों के लिए एक जवाब की तरह है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि आदिवासियों का सशक्तिकरण केवल इस बारे में बात करके नहीं, बल्कि ऐसे कदमों से होता है। आदिवासी संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली और बहुत पिछड़े क्षेत्र से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू का देश के शीर्ष पद पर आसीन होना लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों में से किसी एक का जीतना सामान्य बात है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनने के लिए जीत देश की आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है।

शाह ने इस मौके पर नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में कई परियोजनाओं की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि मुर्मू की जीत उन लोगों को करारा जवाब है जो केवल आदिवासी सशक्तिकरण की बात करते हैं और विभिन्न समुदायों को बांटने का काम करते हैं और इसके नाम पर राजनीति करते हैं।


कलाम और कोविंद का भी जिक्र किया
शाह ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नामों का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि जहां कलाम ने देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके और भारत को विज्ञान के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर लाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया, वहीं बहुत ही गरीब दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले कोविंद संघर्ष के बल पर राष्ट्रपति पद पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ऐसे क्षेत्र से आती हैं, जहां कई लोग यह भी नहीं जानते कि राष्ट्रपति क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed