फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah feeling not well in Malda, will return to Delhi

अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, अगली रैली नहीं करेंगे, लौट रहे दिल्ली

Tue, 22 Jan 2019 07:01 PM IST
Anupam Prasun भाषा, मालदा
भाषा, मालदा Published by: Anupam Prasun Updated Tue, 22 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Amit shah feeling not well in Malda, will return to Delhi
अमित शाह - फोटो : Twitter

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली लौट रहे हैं। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। भाजपा के नेताओं ने यह जानकारी दी। मंगलवार को अपनी रैली में वह संबोधन के दौरान खांसते नजर आए थे। 

विज्ञापन


भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अमित शाह बहुत बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने मंगलवार की रैली में हिस्सा लिया। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने कहा कि शाह मंगलवार शाम तक नई दिल्ली लौटेंगे, क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खराब सेहत के कारण किसी रैली में हिस्सा नहीं लें। उन्होंने कहा कि यदि कल उनकी तबीयत ठीक रहती है, तभी वह बुधवार को झारग्राम में रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अन्य निर्धारित रैलियां समय पर हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed