फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah confident over BJP victory in UP

यूपी में बीजेपी की जीत पर बोले शाह, जब डिब्बे खुलेंगे सब हो जाएंगे चुप

Fri, 26 Aug 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
Amit shah confident over BJP victory in UP
अमित शाह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

यूपी चुनाव से पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार ने राजनीति में और गरमाहट ला दी है। अंग्रेजी अखबार इक्नॉमिक्स टाईम्स को दिए साक्षात्कार में अमित शाह ने कहा कि यूपी में चुनावी मुकाबला सिर्फ समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच ही होगा और इसमें जीत भाजपा की होगी।

विज्ञापन


अखबार से शाह ने कहा कि वो जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित मुद्दे के पीछे राजनीतिक साजिश है। शाह ने कहा कि यूपी में इस बार वोट बदलाव के लिए डाले जाएंगे और वोटरों की पहली पसंद बीजेपी होगी।
विज्ञापन


सूबे की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है जो आगामी चुनाव में साफ नजर आएगा। जब डिब्बे खुलेंगे तो चुप हो जाएंगे और भूल नहीं पयेंगे जो नतीजा सबके सामने होगा। बसपा पर शाह ने इस बात से इंकार किया कि उनकी पार्टी बसपा को कमजोर कर रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पार्टी प्रदेश में वोटरों के बीच बदलाव का संदेश लेकर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में सीएम पद उम्मीदवार अभी तय नहीं

Amit shah confident over BJP victory in UP
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

देश में जोर-शोर से उठ रहे दलित मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि गुजरात में दलितों का विरोध-प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है। विश्‍वविद्यालयों के आंदोलनों पर भी शाह ने कहा कि विश्वविद्यालयों में युवा आंदोलन करते हैं और इसे अक्सर काफी बढ़ा-चढ़ाकर लोगों के समक्ष पेश किया जाता है।

गुजरात की राजनीति के संबंध में शाह ने कहा कि आनंदीबेन पटेल को गुजरात के मुख्‍यमंत्री पद से हटाया नहीं गया है।

उन्होंने कहा, 'मेरे आनंदीबेन के साथ बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं।' वहीं यूपी में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'इस बारे में अब तक कोई फैसला पार्टी की ओर से नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed