गृह मंत्री शाह ने युवराज को दी शुभकामना, कहा- इस ‘योद्धा’ ने देश को खुशी मनाने के अनगिनत मौके दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रिकेटर युवराज सिंह को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। शाह ने युवराज को ‘योद्धा’ करार देते हुए कहा कि इस हरफनमौला खिलाड़ी ने देश को खुशी मनाने के अनगिनत मौके दिये।
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ युवराज सिंह दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ हर समय हमारे क्रिकेट के आइकन रहे हैं। एक बल्लेबाज, गेंदबाज या क्षेत्ररक्षक के रूप में उन्होंने हमेशा भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। योद्धा युवराज ने हमें अनगिनत यादें दी हैं। मैं उनके भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’
Yuvraj Singh has been our cricketing icon for all times with fans across the globe.
Whether as a batsman, bowler or fielder, he always did his best for India. The fighter @YUVSTRONG12 has given us countless memories to cherish.विज्ञापन विज्ञापन
I extend my warm wishes for his future endeavours. pic.twitter.com/5cYMkXFMeQ — Amit Shah (@AmitShah) June 10, 2019
बता दें कि भारत को 2011 विश्प कप में चैम्पियन बनाने में मुख्य भुमिका निभाने वाले युवराज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सोमवार को मुंबई में उन्होंने संन्यास की घोषणा की।