{"_id":"58701d664f1c1b0a32158da3","slug":"amit-shah-claims-two-and-a-half-years-preparations-for-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह का दावा, ढाई साल से थी नोटबंदी की तैयारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह का दावा, ढाई साल से थी नोटबंदी की तैयारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही नोटबंदी के जरिये काला धन पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस फैसले के बाद ही पाकिस्तान में नकली नोट बनाने वाले गिरोह के मुखिया को आत्महत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन
शुक्रवार को शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन भाषण में शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश महज शासन करने के लिए नहीं देश में बदलाव लाने के लिए भी है। गौरतलब है कि शाह ने ऐसे समय में ढाई साल से नोटबंदी की तैयारी का दावा किया है जब विपक्ष नोटबंदी के फैसले के बाद नियमों में 60 से अधिक बार हुए बदलाव पर सरकार की आलोचना कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार ने पूरे देश को सीधे प्रभावित करने वाले इस फैसले को लागू करने से पूर्व तैयारी नहीं की।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के साये में हो रही इस बैठक में शाह ने कहा कि शासन संभालते ही खुद प्रधानमंत्री ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। इसी कारण न सिर्फ करोड़ों की संख्या में जनधन बैंक खाते खोले गए, बल्कि बचत खाताओं की संख्या 147 करोड़ और मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या 109 करोड़ हो गई। अर्थव्यवस्था में नकदी के चलन को कम करने की दिशा में भी लगातार ठोस प्रयास किए गए।
विज्ञापन
शाह ने इस फैसले से आतंकवाद, नकली नोट, हवाला कारोबार, कालाधन पर एक साथ चौतरफा हमले का दावा किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण नकली नोट के व्यापार को कितना नुकसान पहुंचा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में इस गिरोह के आका ने आत्महत्या कर ली।