{"_id":"63ac2347e839694a3455890e","slug":"amit-shah-chairs-high-level-meeting-on-leh-ladakh-and-jammu-kashmir-on-security-related-issues-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"High-Level Meeting: अमित शाह ने की अहम बैठक, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
High-Level Meeting: अमित शाह ने की अहम बैठक, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर हुई चर्चा
Wed, 28 Dec 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 28 Dec 2022 08:41 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों की 100 फीसदी संतृप्ति प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गृह मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अमित शाह ने भी जम्मू-कश्मीर में लागू किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने की जरूरत : शाह
गृह मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों की 100 फीसदी संतृप्ति प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की भलाई के लिए आतंकवादी-अलगाववादी अभियान को सहायता, बढ़ावा देने और बनाए रखने वाले तत्वों से युक्त एक आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
साजिशें नाकाम करने के लिए दें मुंहतोड़ जवाब
गृह मंत्री शाह ने खास तौर पर लक्षित हत्याओं को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद आतंकवादी जम्मू-कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में लाना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर घाटी में प्रवासी मजदूरों और कश्मीरी पंडितों पर हमले की संख्या बढ़ी है। सीमा पार की साजिश को नाकाम करने के लिए मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, रॉ प्रमुख सामंत कुमार गोयल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान गृह मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ घाटी में वर्तमान सुरक्षा स्थितियों से अवगत कराया गया।
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक सीवीसी नियुक्त किया गया
सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक निगरानीकर्ता केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के तौर पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल 24 दिसंबर को पूरा होने के बाद श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई है। आयोग का नेतृत्व सीवीसी करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। श्रीवास्तव के अलावा, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।