{"_id":"5bbdf994867a55286d67a8a6","slug":"amit-shah-attack-on-kcr-during-addressing-public-meeting-in-karimnagar-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह बोले- पीएम मोदी से डरे केसीआर, इसलिए राज्य में समय से पहले हो रहे हैं चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह बोले- पीएम मोदी से डरे केसीआर, इसलिए राज्य में समय से पहले हो रहे हैं चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को हैदराबाद के करीमनगर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना की टीआरएस पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीआरएस के मुखिया चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में चंद्रशेखर ने वादा किया था कि जब हम सत्ता में आएंगे तो किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाएंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह दलित को नहीं बल्कि अपने बेटे और बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि टीआरएस हर वादे में विफल हुई है। राज्य में समय से पहले चुनाव हो रहे हैं। खर्चा बढ़ गया है लोगों पर भी इसका बोझ डाल दिया है। लेकिन ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केसीआर पीएम मोदी से डर गए हैं। इसलिए लोकसभा चुनावों के साथ राज्य के चुनावों को नहीं होने दिया जा रहा है।
चंद्रशेखर राव ने लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यहां हमारी सरकार आती है तो हम तेलंगाना को और राज्यों की तरह सबसे विकसित राज्य बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि केसीआर तेलंगाना में अल्पसंख्यों को 12 फीसदी आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन ये सही नहीं है क्योंकि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ये एससीएसटी का हक मारकर अल्पसंख्यकों को दे सकें।