फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah atarted BJP election campaign in Mizoram

अमित शाह ने मिजोरम में फूंका भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल

Thu, 18 Oct 2018 04:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल Updated Thu, 18 Oct 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah atarted BJP election campaign in Mizoram

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। सुबह गुवाहाटी से यहां पहुंचे शाह ने राजधानी में पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भवन का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जेवी लूना ने दावा किया कि राज्य में पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जुटने वाली भीड़ इस बात का सबूत है। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। पांच बार चुनाव लड़ने के बावजूद भाजपा का अब तक यहां खाता तक नहीं खुल सका है।

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व मंत्री को भाजपा में किया शामिल

कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री बुद्ध धन चकमा को भी औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। अमित शाह मिजोरम दौरे के सिलसिले में मंगलवार देर रात ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। बुधवार सुबह नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे हवाई मार्ग से यहां पहुंचे। यहां पूरे दिन बैठकों व सम्मेलन में शिरकत करने के बाद शाम को वे दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed