'आप देश के साथ या शाहीन बाग के?' अमित शाह के सवाल पर कपिल सिब्बल का पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि अमित शाह पूछते हैं कि आप देश के साथ हैं या शाहीन बाग के? हमने फैसला किया है कि हम देश के साथ हैं। हम आपके साथ नहीं हैं। आप केवल सरकार हैं जो लोगों की चिंताओं से दूर है और आपकी पार्टी देश नहीं है।
बता दें कि 29 जनवरी को अमित शाह ने बिजवासन और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दिल्ली वालों का एक वोट ये तय करेगा कि वो शाहीन बाग के साथ हैं या देश विरोधी ताकतों को जेल भेजने वाली सरकार के साथ। केजरीवाल की पोल खुल जाती है तो कहते हैं कि भाजपा वाले दिल्ली का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस और आप ने देश को गुमराह कर हिंसा भड़काई।
उसी दिन अमित शाह ने नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के दौरान भी केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शाहीन बाग में धरने पर बैठ जाना चाहिए। क्योंकि, शाहीन बाग के साथ खड़े होने की बात करने वालों की बात शाहीन बाग के लोग ही सुनेंगे। फिर दिल्ली की जनता उन्हें अपना फैसला सुनाएगी।
Amit Shah says you decide :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) January 31, 2020
Are you with the :
Nation
or
Shaheen Bagh
We have decided
We are with the nation
We are not with you
You are only government ( far removed from peoples concerns )
and
Your Party is not the nation