{"_id":"5d01ec21bdec22077376806d","slug":"amit-shah-arrives-at-bjp-headquarters-for-meeting-of-party-national-office-bearers-and-state-heads","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया अध्यक्ष चुने जाने से पहले भाजपा में चलेगा सदस्यता अभियान, शिवराज को जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नया अध्यक्ष चुने जाने से पहले भाजपा में चलेगा सदस्यता अभियान, शिवराज को जिम्मेदारी
Thu, 13 Jun 2019 05:12 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अपने संगठन का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। नया अध्यक्ष चुने जाने के पहले सदस्यता अभियान का पूरा होने के साथ ही बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के सांगठनिक चुनाव संपन्न होने चाहिए। इसमें कम से कम तीन से चार महीने का समय लग सकता है, जबकि अक्टूबर महीने में ही महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। इस तरह भाजपा ने इशारा कर दिया है कि इन राज्यों के चुनाव वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में ही लड़े जा सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पार्टी 20 फीसदी नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ अपना सदस्यता अभियान शुरु करने जा रही है। भाजपा के उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उनका सहयोग करने के लिए दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और शोभा सुरेंद्रन को उपसंयोजक बनाया गया है। शिवराज अपनी टीम से विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही सदस्यता अभियान की तारीखों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
लगभग 15 दिनों तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में लगभग सवा दो करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में आज पार्टी मुख्यालय 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदेश संगठन के प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक में इसका फैसला किया गया। केंद्रीय सदस्यता टीम का सहयोग करने के लिए प्रत्येक प्रदेश में अलग से संयोजक और उपसंयोजकों की टीम बनाई जाएगी।
भूपेंद्र यादव ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में मजबूत ढंग से सत्ता में वापसी के बावजूद अभी भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने नहीं आया है। पार्टी तमिलना़डु, आंध्रप्रदेश और केरल जैसे दक्षिण भारत के राज्यों में अपना आधार बढ़ाने के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज की है, उसमें भी वह जनता के बीच अपनी पैठ सुधारने की कोशिश करेगी।
आज अमित शाह ने भाजपा के सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की। इसमें शामिल होने के लिए वसुंधरा राजे, उमा भारती, दिलीप घोष, विनय सहस्त्रबुद्धे, जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव पहुंचे।
नई सरकार में गृहमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से ही अमित शाह लगातार बैठक कर रहे हैं। ईद के दिन भी उन्होंने हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। इसके अलावा उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी भी ली थी। जिसमें नक्सलवाद और आतंकवाद पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिये गये थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

Delhi: BJP leaders Dilip Ghosh, Vasundhara Raje Scindia, Uma Bharti and others arrive at BJP headquarters to attend meeting of party national office bearers and state-heads. The meeting will be chaired by party chief Amit Shah. pic.twitter.com/nNU9tCKX8I
— ANI (@ANI) June 13, 2019
शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिये गये थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
Delhi: BJP President Amit Shah arrives at the BJP headquarters for the meeting of party national office bearers and state-heads. pic.twitter.com/FAnQyayRp0
— ANI (@ANI) June 13, 2019