फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah appeals to Naxals to lay down arms warns of action if they dont news in hindi

Naxal: '31 मार्च 2026 तक माओवादियों को जड़ से खत्म कर देंगे', छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ितों से अमित शाह का वादा

Fri, 20 Sep 2024 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

अमित शाह ने बताया कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। अब यह दिक्कत छत्तीसगढ़ के केवल चार जिलों में ही है। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने एकबार पशुपतिनाथ (नेपाल से लेकर तिरुपति (आंध्र प्रदेश) तक कॉरिडोर बनाने की योजना तौयार की थी

विज्ञापन
Amit Shah appeals to Naxals to lay down arms warns of action if they dont news in hindi
अमित शाह - फोटो : X/AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों से हिंसा छोड़ने, हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। शाह ने अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा के 55 पीड़ितों को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि माओवादी अपनी आखिरी सांग 31 मार्च 2026 को लेंगे। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘बस्तर शांति समिति’ द्वारा बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री भी शेयर की।
विज्ञापन


अमित शाह ने की नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा मिटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "मैं नक्सलियों को हिंसा छोड़ने, हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील करता हूं, जैसा कि पूर्वोत्तर के उग्रवादियों ने किया। अगर आप हमारी बात नहीं मानते हैं तो इस खतरे को खत्म करने के लिए ऑल आउट ऑपरेशन चलाया जाएगा।"

अमित शाह ने बताया कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। अब यह दिक्कत छत्तीसगढ़ के केवल चार जिलों में ही है। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने एकबार पशुपतिनाथ (नेपाल) से लेकर तिरुपति (आंध्र प्रदेश) तक कॉरिडोर बनाने की योजना तौयार की थी, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी इस योजना को बर्बाद कर दिया। 

नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए कल्याणकारी योजना बनाने की तैयारी
गृह मंत्रालय जल्द ही छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए एक कल्याणकारी योजना बनाने की तैयारी में है। इसे लेकर गृह मंत्रालय राज्य सरकार के संपर्क में हैं। शाह ने कहा, "हमसे जितना हो पाएगा, हम नौकरियों, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य क्षेत्रों में अपने कल्याणकारी उपायों के माध्यम से आपकी मदद करेंगे।"


लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "नक्सलियों ने अपने फायदे के लिए अनेक लोगों के अधिकारों को तो छीना ही, साथ ही उनकी हिंसा, उनकी आईईडी, उनकी गोलियों और बारूदों ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा या जीवन भर के लिए दिव्यांग बना दिया। सुरक्षा बलों के द्वारा मारे गए उग्रवादियों के ह्यूमन राइट्स की बात करने वाले लोगों को बिना आंख, बिना हाथ, बिना पैर के जीवन जीने के लिए मजबूर इन लोगों के ह्यूमन राइट्स नजर नहीं आते। छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा से प्रताड़ित बहनों-भाइयों से संवाद कर अत्यंत भावुक हूं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मोदी सरकार दो साल के अन्दर नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर आपके क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है।"

उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवाद की एक ही विचारधारा है - विध्वंस और हिंसा। ह्यूमन राइट्स की आड़ में अपने लिए ही संवेदना बटोरना नक्सलियों की रणनीति रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के हिंसा के शिकार इन लोगों के जख्म नक्सलवाद की अमानवीयता और क्रूरता के जीवंत प्रतीक हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed