{"_id":"5a7eefd64f1c1b05738b6a3b","slug":"amit-shah-and-arun-jaitley-praises-baba-ramdev-for-patanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव और पतंजलि की तारीफ में उतरे जेटली-शाह, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाबा रामदेव और पतंजलि की तारीफ में उतरे जेटली-शाह, कह दी ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के दिग्गज नेताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव की तारीफ की है। रामदेव की जिंदगी पर आधारित टीवी सीरियल 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' के प्रीमियर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बाबा की तारीफ की है।
विज्ञापन
सबसे पहले अमित शाह ने कहा कि 'रामदेव ने बेहद कम समय में योगा और आयुर्वेद को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में फैला दिया है और वह भी ऐसे समय में जब इसे दुनिया भूलती जा रही थी। उन्होंने पतंजलि के जरिए स्वदेशी का विकल्प दिया।'
विज्ञापन
वहीं अरुण जेटली ने कहा 'पहले वह एक योग गुरु के रूप में पूरे भारत में प्रसिद्धि हासिल की है। लेकिन वह सिर्फ योग गुरू ही नहीं बल्कि समाजिक कार्यकर्ता भी हैं। यही नहीं वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जाने जाते हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि यह सीरियल 12 फरवरी से 'डिस्कवरी जीत' पर शुरू होने जा रहा है। यह सीरियल उनके जीवन से जुड़े कई राज दर्शकों के सामने रखने वाला है।