फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah congratulated the members on the foundation day of RSS, says organization is a uniqu

PM Modi: 'आरएसएस देश की सेवा के लिए समर्पित' पीएम मोदी ने स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं

Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
सार

PM Modi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के सदस्यों को बधाई दी। पीएम ने लिखा कि आरएसएस देश की सेवा के लिए समर्पित है। पीएम मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वयंसेवकों को बधाई दी थी। 

विज्ञापन
Amit Shah congratulated the members on the foundation day of RSS, says organization is a uniqu
पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 23 साल पूरे किए - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 99वें स्थापना दिवस के अवसर पर संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आरएसएस देश की सेवा के लिए समर्पित है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने संगठन के सौवें वर्ष में प्रवेश करने पर अपने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की संघ की सराहना 
प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस की सराहना करते हुए कहा कि मां भारती' के प्रति इसका संकल्प और समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करता है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होने आगे कहा कि 1925 में गठित आरएसएस को भाजपा का वैचारिक संरक्षक माना जाता है और इसके स्वयंसेवकों ने दशकों से इसके संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आरएसएस के पदाधिकारी हमेशा भाजपा की राष्ट्रीय और राज्य इकाइयों में महासचिव (संगठन) के पद पर रहते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पार्टी संगठन वैचारिक सामंजस्य और अनुशासन के साथ काम करे।
विज्ञापन


अमित शाह ने दी बधाई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आज अपना 99वां स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सभी आरएसएस के सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर बधाई संदेश पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर इसके सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह संगठन अनुशासन और देशभक्ति का अनूठा प्रतीक है। आरएसएस की स्थापना के बाद से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संगठित करने तथा उनमें देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज सेवा के कार्यों को तेज करके और अपने शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से देश के कल्याण के लिए समर्पित देशभक्तों का निर्माण करके हर वर्ग को सशक्त बना रहा है।

शाह ने देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे देशवासियों को विजयादशमी की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक संदेश में कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। विजयादशमी का यह पर्व सभी को अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करने और धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी दुर्गा पूजा के समापन का प्रतीक है और राक्षस राजा रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है। भगवान श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम।




इसके साथ ही शाह ने भाजपा नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि वह सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और आपातकाल के दौरान उनके साहस और संघर्ष ने लोकतंत्र की बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश राजमाता सिंधिया जी की देश के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगा। बता दें कि ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सिंधिया भाजपा की उपाध्यक्ष और सांसद थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed