{"_id":"5a33cf4a4f1c1b87698c1bb6","slug":"amit-shah-allotted-front-row-seat-with-pm-narendra-modi-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में अमित शाह को मोदी के बगल में मिली सीट, सांसदों ने बजाई तालियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में अमित शाह को मोदी के बगल में मिली सीट, सांसदों ने बजाई तालियां
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी संसदीय पारी शुरू की। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ पहली पंक्ति में सीट मिली है। 53 वर्षीय शाह अगस्त में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनके सदन में पहुंचने पर मंत्रियों और सांसदों ने खड़े होकर और ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
अमित शाह राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही सदन में पहुंच गए थे। उन्होंने हाथ जोड़कर सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद वह सीधे अपने लिए निर्धारित पहली पंक्ति की सीट पर जाकर बैठ गए। राज्यसभा अर्ध गोलाकार है, जिसमें सदस्य सभापति की ओर मुंह करके बैठते हैं। सदन में सदस्यों के बैठने के लिए छह ब्लॉक बने हुए हैं।
विज्ञापन
सदन में सत्ताधारी पक्ष सभापति के दाहिनी ओर बैठते हैं और बाईं ओर विपक्षी सदस्य बैठते हैं। दाईं ओर के पहले ब्लॉक की पहली पंक्ति में प्रधानमंत्री और सदन के नेता व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बैठने की जगह है।
विज्ञापन
दूसरे ब्लॉक की पहली पंक्ति में भाजपा अध्यक्ष को वही सीट मिली है, जिस पर पहले वेंकैया नायडू बैठा करते थे। शाह के स्थान ग्रहण करने के बाद कुछ सदस्यों ने उनके पास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।