फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Kumar Mishra new Ambassador of India to Georgia met President Murmu and received Letter of Credence

Georgia: जॉर्जिया में भारत के नए राजदूत अमित कुमार मिश्रा ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, मिला लेटर ऑफ क्रेडेंस

Sat, 21 Feb 2026 07:59 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 07:59 PM IST
सार

मिश्रा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और जॉर्जिया के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आने तथा रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा है।

विज्ञापन
Amit Kumar Mishra new Ambassador of India to Georgia met President Murmu and received Letter of Credence
जॉर्जिया में नियुक्त राजदूत अमित कुमार मिश्रा ने राष्ट्रपति से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के जॉर्जिया में नियुक्त राजदूत अमित कुमार मिश्रा ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपना लेटर ऑफ क्रेडेंस  प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत–जॉर्जिया संबंध और अधिक सुदृढ़ तथा बहुआयामी बनेंगे।
विज्ञापन


2004 बैच के अनुभवी राजनयिक
बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी अमित कुमार मिश्रा भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2004 बैच के एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनयिक हैं। दो दशकों से अधिक की सेवा अवधि में उन्होंने विदेश मंत्रालय तथा विदेशों में स्थित विभिन्न भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय संबंधों, बहुपक्षीय कूटनीति, वाणिज्य दूतावास सेवाओं, आर्थिक सहयोग और नीतिगत निर्माण जैसे क्षेत्रों में है।
विज्ञापन


भारत और जॉर्जिया के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। द्विपक्षीय सहयोग व्यापार और निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, औषधि उद्योग, कृषि, पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा तथा जन-से-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और जॉर्जिया के बीच सहयोग बढ़ने की अपार संभावनाएं मौजूद 
मिश्रा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और जॉर्जिया के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आने तथा रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा है। अमित कुमार मिश्रा शीघ्र ही त्बिलिसी में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed